मातृ-वियोग से गमगीन हुआ दमवतिया गांव, अजय कुमार तिवारी की पूजनीय माता फूलमती देवी का निधन,,
कुशीनगर। जनपद के दमवतिया गांव में उस समय शोक की गहरी लहर दौड़ गई, जब गांव की पूजनीय और सम्मानित बुजुर्ग श्रीमती फूलमती देवी का निधन हो गया। वे अजय कुमार तिवारी की माता थीं। परिवार के अनुसार उनका देहांत 10 मार्च 2026 को सायंकाल लगभग 5 बजे उनके आवास पर हुआ।
करीब 100 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर चुकीं फूलमती देवी अपने सरल स्वभाव, स्नेह और आशीर्वाद के लिए पूरे गांव में जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन में परिवार और समाज को हमेशा संस्कार, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार ही नहीं बल्कि गांव के लोग भी स्वयं को जुड़ा हुआ महसूस करते थे।
उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वर्गीय फूलमती देवी अपने पीछे तीन पुत्र— सुरेश त्रिपाठी, परवीन त्रिपाठी (उपनिरीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस) और अजय कुमार तिवारी (एडवोकेट) सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर इस संसार से विदा हो गईं।
माता का साया सिर से उठ जाना जीवन का सबसे बड़ा दुख माना जाता है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि फूलमती देवी का व्यक्तित्व अत्यंत शांत, धार्मिक और करुणामयी था। उनके आशीर्वाद और स्नेह से कई पीढ़ियां लाभान्वित हुईं।
उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। हर किसी की आंखें नम हैं और जुबां पर बस यही दुआ है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
रिपोर्ट: ओम पत्रिका न्यूज नेटवर्क