कुशीनगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण,,

कुशीनगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण,,

🇳🇪आशुतोष सिंह बने कसया थाने के नये थानेदार

🇳🇪अभिनव मिश्रा थाना कसया से थानाध्यक्ष जटहा बाजार

कुशीनगर, 11 मार्च 2026। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार छह माह से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेसनोट के मुताबिक इस आदेश के तहत कुल 24 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं—
निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को कोतवाली पडरौना से कुबेरस्थान भेजा गया है, जबकि निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी को रविन्द्रनगर धूस से कोतवाली पडरौना की कमान सौंपी गई है। निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय को खड्डा से तमकुहीराज स्थानांतरित किया गया है। वहीं स्वाट टीम में तैनात निरीक्षक आशुतोष सिंह को प्रभारी निरीक्षक कसया बनाया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक अभिनव मिश्रा को कसया से जटहां बाजार का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आलोक कुमार को जटहां बाजार से तुर्कपट्टी भेजा गया है। उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार सिंह को तुर्कपट्टी से स्वाट टीम में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक रिजवान अहमद को पुलिस लाइन से थाना हाटा, राम लाल सिंह को पुलिस लाइन से रविन्द्रनगर धूस थाना, आशीष सिंह को रिट सेल से थाना खड्डा तथा शैलनाथ यादव को मॉनिटरिंग सेल से कुबेरस्थान थाना भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त अपराध शाखा, यातायात शाखा एवं जनसुनवाई सेल में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेसनोट में बताया गया कि यह स्थानांतरण जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

सच्ची रिपोर्ट कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment