पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

कुशीनगर ब्रेकिंग न्यूज

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
बताया जा रहा है कि युवक बीती रात गांव में आयोजित रामलीला देखने गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास एक पेड़ से उसका शव लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्टर: प्रदुम्न सिंह, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment