भाजपा मातृशक्ति प्रकोष्ठ की नेत्री किरन सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
कुशीनगर के बिरला धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला शक्ति की मौजूदगी में हुआ आयोजन।
केक काटकर मनाया गया जश्न, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं और कराया मुँह मीठा।

















ओम पत्रिका न्यूज द्वारा जन्मदिन की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करने पर जताया आभार।
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल कुशीनगर में मंगलवार की शाम भाजपा मातृशक्ति प्रकोष्ठ की सक्रिय नेत्री किरन सिंह का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम बिरला धर्मशाला में आयोजित किया गया, जहां भाजपा कुशीनगर यूनिट के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान शाम लगभग सात बजे किरन सिंह ने केक काटकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और पूरे माहौल में उत्साह और आत्मीयता देखने को मिली।
जन्मदिन समारोह के दौरान महिला शक्ति की विशेष भागीदारी रही। सभी महिला बहनों ने मिलकर इस अवसर को यादगार बनाया और भाजपा संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि किरन सिंह हमेशा संगठन और समाज के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं, जिससे उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच विशेष सम्मान प्राप्त है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे जी, रानी शुक्ला जी, वंदना ठाकुर जी, अंजली मौर्या जी, डॉ. सीमा गुप्ता जी, प्रोफेसर डॉ. बीना गुप्ता जी, विंध्यवासिनी मिश्र जी तथा सीता गुप्ता जी सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने किरन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में किरन सिंह ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उन्हें अपने साथियों और बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि यह प्रेम और विश्वास उन्हें समाज और संगठन के लिए और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देता है।
किरन सिंह ने विशेष रूप से ओम पत्रिका न्यूज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर खुशी के इस अवसर को यादगार बनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
टीम ओम पत्रिका न्यूज, कुशीनगर
