कुशीनगर में बड़ी कार्रवाई की गाज: कर्तव्य में लापरवाही पर तरया सुजान के उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह निलंबित

कुशीनगर में बड़ी कार्रवाई की गाज: कर्तव्य में लापरवाही पर तरया सुजान के उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह निलंबित

कुशीनगर। कानून व्यवस्था के पालन में लापरवाही और सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए तरया सुजान थाने में तैनात उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर जारी प्रेसनोट के अनुसार उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह (पी.एन.ओ. 192625672) पर अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने का आरोप सामने आया था। मामला सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद संज्ञान में आया, जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और कानून व्यवस्था की सख्ती को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही या विभागीय अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और पूरे जनपद में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

टीम सच्ची रिपोर्ट न्यूज, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment