मकान पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कप्तान से लगाई न्याय की गुहार

मकान पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कप्तान से लगाई न्याय की गुहार
ओम पत्रिका न्यूज, कुशीनगर
जनपद कुशीनगर के थाना खड्डा क्षेत्र के ग्राम बरवा रतनपुर नौका टोला निवासी अमरदीप मद्देशिया ने अपने खरीदे हुए मकान पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

🇳🇪मकान का दरवाजा ईंट से बंद कर दिया गया है

🇳🇪यह वह मकान है जिसको गोबिंद मद्देशिया बनाया था।

पीड़ित अमरदीप मद्देशिया पुत्र छोटेलाल मद्देशिया ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के लिए वर्ष 2017 में बने एक मकान को भवन स्वामी गोबिंद मद्देशिया पुत्र रामदास मद्देशिया ने 18 फरवरी 2026 को खुस्की बैनामा के माध्यम से 2 लाख रुपये में उन्हें बेच दिया।
अमरदीप का आरोप है कि मकान की खरीद के बाद जब वह अपने हिस्से के मकान और भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे तो गांव के ही ध्रुप मद्देशिया पुत्र मुन्नी मद्देशिया, उर्मिला देवी पत्नी मुन्नी मद्देशिया तथा उनके पुत्र शिवम और राहुल ने मकान के दरवाजे को बंद कर दिया और कब्जा करने का प्रयास करने लगे।
पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने थाना खड्डा में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी खड्डा को भी लिखित शिकायत दी, किन्तु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा लगातार डराया और धमकाया जा रहा है ताकि वह डर कर अपनी जमीन छोड़ दें।
न्याय की आस में पीड़ित अमरदीप मद्देशिया अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें उनके खरीदे हुए मकान पर कब्जा दिलाया जाए।

Related Post

Leave a Comment