कुशीनगर।
टीम ओम पत्रिकाकिसानों और पीड़ितों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता2023 बैच के पीसीएस अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता अपने कर्तव्यनिष्ठ और जनहितैषी कार्यशैली के कारण जनपद कुशीनगर की तहसील कप्तानगंज क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मूल रूप से जनपद अम्बेडकर नगर के निवासी श्री गुप्ता वर्तमान में तहसील कप्तानगंज में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपने सरल स्वभाव, पारदर्शी कार्यशैली तथा त्वरित निर्णय क्षमता से आम जनता का विश्वास जीत रहे हैं।
श्री विनोद कुमार गुप्ता इससे पहले वर्ष 2024-25 में लखीमपुर खीरी में एसडीएम के पद पर कार्यरत रहे, जहां उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कानून व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उनका स्थानांतरण कुशीनगर जनपद में हुआ और 03 जुलाई 2025 से उन्होंने तहसील कप्तानगंज में उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला।
तहसील क्षेत्र में कार्यभार संभालने के बाद से ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने राजस्व से जुड़े मामलों, किसानों की समस्याओं और पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण की दिशा में लगातार प्रयास किए हैं। तहसील दिवस, जनसुनवाई और क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान वे स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश देते हैं।
किसानों से जुड़े भूमि विवाद, पैमाइश, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व मामलों में उनकी सक्रियता के कारण आम लोगों को काफी राहत मिल रही है। यही कारण है कि क्षेत्र के किसान और आमजन उन्हें “गरीबों और किसानों के लिए वरदान” के रूप में देख रहे हैं।
प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को महत्व देने वाले एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को न्याय दिलाना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
तहसील कप्तानगंज क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह प्रशासनिक कार्यशैली बनी रही तो क्षेत्र में राजस्व मामलों की समस्याओं का तेजी से समाधान संभव होगा और जनता को न्याय मिलने में आसानी होगी।
— टीम ओम पत्रिका, कुशीनगर
किसानों और पीड़ितों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar