ओम पत्रिका न्यूज
युवा चिंतक अशोक प्रताप सिंह “शेरा” ने जिला पंचायत क्षेत्र 55 से सेवा का लिया संकल्प
रिपोर्ट : के. एन. साहनी, कुशीनगर
कुशीनगर।
जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 55 से युवा चिंतक अशोक प्रताप सिंह “शेरा” ने क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर जनसेवा का संकल्प लिया है। धर्मपुर बुजुर्ग, जिला मुख्यालय कुशीनगर के निवासी अशोक प्रताप सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्राथमिकताओं को साझा कर रहे हैं।
अशोक प्रताप सिंह “शेरा” ने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता का नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। वे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे जनता के सेवक बनकर काम करना चाहते हैं। यदि उन्हें एक बार सेवा का अवसर मिलता है तो वे जनता के विश्वास और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगे।
अशोक प्रताप सिंह ने कहा कि वे अपनी सोच और संकल्प के साथ जनता के बीच आए हैं और उन्हें विश्वास है कि क्षेत्र की जनता उनका सहयोग और आशीर्वाद देकर उन्हें सेवा का अवसर अवश्य देगी।
— ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट : के. एन. साहनी, कुशीनगर
युवा चिंतक अशोक प्रताप सिंह “शेरा” ने जिला पंचायत क्षेत्र 55 से सेवा का लिया संकल्प
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar