कर्बला भूमि की सुरक्षा को लेकर कमेटी अध्यक्ष ने खटखटाया एसडीएम का दरवाजा,

कर्बला भूमि की सुरक्षा को लेकर कमेटी अध्यक्ष ने खटखटाया एसडीएम का दरवाजा,

पैमाइश के बाद चिन्हित जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग, एसडीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश,

ओम पत्रिका न्यूज | कसया,कुशीनगर
कसया नगर क्षेत्र स्थित कर्बला की भूमि की सुरक्षा को लेकर कर्बला मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष नैमुल्लाह ने उपजिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के आदेश पत्र के अनुपालन में राजस्व टीम, नगर पालिका टीम तथा कर्बला मैनेजमेंट कमेटी की मौजूदगी में कर्बला की भूमि का पैमाइश कर चिन्हांकन कर दिया गया है। चिन्हित भूमि को सुरक्षित रखने के लिए वहां बाउंड्रीवाल निर्माण आवश्यक बताया गया है, जिसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम डॉ. संतराज सिंह ने प्रार्थना पत्र का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
इस प्रकरण में शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) विनय कुमार मिश्रा का भी नाम सामने आया है, जिन्होंने राजस्व संबंधी विषयों में विधिक प्रक्रिया के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित कराने की बात कही है।
प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र में आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं थाना कसया प्रभारी तथा नगर पालिका कुशीनगर के अधिशासी अभियंता को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए….

Related Post

Leave a Comment