तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण








ओम पत्रिका न्यूज | टीम कुशीनगर
कुशीनगर। तहसील कसया परिसर में आयोजित तहसील दिवस का कार्यक्रम उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
तहसील दिवस के दौरान तहसीलदार धर्मबीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार यादव सहित तहसील कसया क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही, जिन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया में सहयोग किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में तहसील दिवस और थाना समाधान दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनका मुख्य उद्देश्य पीड़ित और फरियादियों की समस्याओं को सुनना तथा यथासंभव उनका समाधान मौके पर ही कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
तहसील दिवस के दौरान आए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

– टीम ओम पत्रिका, कुशीनगर