लखनऊ इमामबाड़े में 4-5 मार्च को होगी प्रार्थना सभा, प्रशासन को भेजा गया पत्र

लखनऊ इमामबाड़े में 4-5 मार्च को होगी प्रार्थना सभा, प्रशासन को भेजा गया पत्र

लखनऊ। पूर्वांचल गांधी के नाम से चर्चित सामाजिक चिंतक डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने Ayatollah Ruhollah Khomeini की स्मृति में 4 और 5 मार्च को लखनऊ के इमामबाड़े में शांतिपूर्ण प्रार्थना करने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर लखनऊ को पत्र भेजकर कार्यक्रम की जानकारी दी है तथा प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की है।
पत्र में उन्होंने कहा कि अयातुल्लाह खुमैनी के निधन से उन्हें गहरा दुःख हुआ है और वे उन्हें मानवता के लिए समर्पित, शांतिवादी और सरल व्यक्तित्व मानते हैं। उन्होंने लिखा कि भले ही उनका खुमैनी से कोई व्यक्तिगत संपर्क नहीं था, लेकिन उनके विचारों में मानव प्रेम और दृढ़ता दिखाई देती थी।
डॉ. मल्ल ने अपने पत्र में प्रशासन से अनुरोध किया है कि प्रस्तावित प्रार्थना कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने दिया जाए तथा उन्हें रोकने, हाउस अरेस्ट करने या किसी प्रकार से परेशान करने का प्रयास न किया जाए।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर “युद्ध रहित पृथ्वी” का संदेश भी दिया जाएगा। इसके तहत विश्व शांति का प्रस्ताव भारत के माननीय राष्ट्रपति के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) को भेजने की पहल की जाएगी।
डॉ. मल्ल ने कहा कि अयातुल्लाह खुमैनी जैसे व्यक्तित्व भले ही शारीरिक रूप से इस दुनिया में न हों, लेकिन उनके विचार और संदेश हमेशा जीवित रहते हैं।
इस पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, आयुक्त लखनऊ, आयुक्त गोरखपुर, एडीजी, डीआईजी, डीएम एवं एसएसपी गोरखपुर को भी भेजी गई है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar