कुशीनगर में पत्रकार सम्मान समारोह व भव्य होली मिलन कार्यक्रम का सातवां साल बेमिशाल :के एन साहनी













































कुशीनगर में पत्रकार सम्मान समारोह बना एकता और अधिकारों की हुंकार
कुशीनगर। 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक केंद्र स्थित राही होटल पथिक निवास में पत्रकार सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम ने पत्रकार समाज की एकता, स्वाभिमान और अधिकारों की नई दिशा तय की।
लोकतंत्र की रीढ़ हैं पत्रकार – के. एन. साहनी
आयोजक के. एन. साहनी (सम्पादक, ओम पत्रिका उत्तर प्रदेश) ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों के लिए ठोस सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाएं समय की मांग हैं।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों एवं अधिवक्ताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को लेकर माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री Narendra Modi सहित संबंधित मंत्रालयों को भी प्रेषित की गई। एसडीएम के माध्यम से नोडल अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, आर्थिक सहायता कोष बनाने तथा अधिवक्ताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रही।
विशिष्ट अतिथियों ने रखे विचार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक माननीय पी. एन. पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर के प्रख्यात सामाजिक चिंतक डॉ. संपूर्णानंद मल्ल (पूर्वांचल गांधी) एवं ओ. पी. न्यूज के संपादक श्री ओ. पी. गुप्ता मंचासीन रहे।
डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों के उत्थान, प्रशिक्षण और आर्थिक सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रदेशभर से जुटे पत्रकार
प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संपादक, उप-संपादक, जिला ब्यूरो प्रमुख एवं पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम सहयोगी टीम में तेजप्रताप सिंह, के. एन. राय, राज पाठक, तेजप्रताप जायसवाल, जगदीश सिंह, ऋषिकेश निषाद, प्रदुम्न सिंह, दिनेश कुमार चौहान, ध्रुवराज यादव, उमेश निषाद, अंशुमान पाण्डेय ‘बागी’, बीरबल गुप्ता, शेरू शर्मा, अरुण शर्मा, अहमद हुसैन, अखिलेश राय, बीरेंद्र यादव, राजकुमार पाण्डेय, गौरीशंकर सहित अनेक पत्रकार शामिल रहे।
सम्मान और स्वागत
टीम ओम पत्रिका द्वारा सभी आगंतुकों का भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों को लेखन सामग्री एवं भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारों की चेतना जगाने और अधिकारों की आवाज बुलंद करने का ऐतिहासिक प्रयास साबित हुआ।
कुशीनगर। 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक केंद्र स्थित राही होटल पथिक निवास में पत्रकार सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ । यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि पत्रकार एकता, अधिकार और स्वाभिमान का मंच बनेगा।