राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न, एसडीएम डॉ. संतराज सिंह की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न, एसडीएम डॉ. संतराज सिंह की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

ुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाटा तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. संतराज सिंह ने की।
समापन अवसर पर एसडीएम डॉ. संतराज सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। समाजसेवा के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाएं।
सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा ग्राम संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण का कार्य किया।
कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर की आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाना और उनमें सेवा भाव का संचार करना है। समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Post

Leave a Comment