पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश,

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश,

टीम सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर

जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें विस्तारपूर्वक प्रस्तुत कीं, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित थानों को निर्देशित किया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों की मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रत्येक शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

Related Post

Leave a Comment