जम्मू-कश्मीर में तैनात कैप्टन अमन सिंह की तबीयत बिगड़ने से निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
शहीद कैप्टन अमर सिंह
रिपोर्ट – प्रधुमन सिंह, कुशीनगर
कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 2, अब्दुल हमीद नगर निवासी भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन अमन सिंह का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कैप्टन अमन सिंह (22 वर्ष) पुत्र ई. यशवंत सिंह ने लगभग छह माह पूर्व एनडीए के माध्यम से भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवा शुरू की थी। हाल ही में उन्हें कैप्टन पद पर पदोन्नत किया गया था। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के नवगांव क्षेत्र में मातृभूमि की सेवा में तैनात थे, जहां ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
कैप्टन अमन सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। परिजनों के अनुसार वह अत्यंत मिलनसार, व्यवहारकुशल और सरल स्वभाव के युवा अधिकारी थे। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर जब हाटा पहुंचेगा, तो पूरे क्षेत्र की आंखें नम होंगी। भारत माता के इस वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।
भारत का यह लाल सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में तैनात कैप्टन अमन सिंह की तबीयत बिगड़ने से निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar