ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में हाटा के 6 खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
ओम् पत्रिका न्यूजरिपोर्ट -प्रधुमन सिंह कुशीनगरहाटा, कुशीनगर। खेल प्रतिभाओं से भरपूर हाटा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है कि आर के बॉक्सिंग क्लब एवं स्पोर्ट्स अकैडमी, सेलिब्रेशन लॉन, हाटा कुशीनगर के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 02 मार्च से 07 मार्च तक (पुरुष वर्ग) कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, हरियाणा में तथा 09 मार्च से 14 मार्च तक (महिला वर्ग) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी।चयनित खिलाड़ी दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (गोरखपुर) एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (अयोध्या) का प्रतिनिधित्व करेंगे।चयनित खिलाड़ियों में अर्पिता कुशवाहा, आंचल सिंह, तनु गौड़, शीतल कुशवाहा, माधुरी विश्वकर्मा एवं आलोकनाथ प्रजापति शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।खिलाड़ियों के चयन पर क्लब के कोच राजेश कुमार गुप्ता, जिला खेल अधिकारी रवि निषाद, हाटा नगरपालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, क्लब के अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह, उपाध्यक्ष शादाब खान तथा प्रमोद पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।हालांकि इस उपलब्धि के साथ एक बड़ा सवाल भी सामने आता है। जहां खिलाड़ियों को रिंग में अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए, वहीं संसाधनों और समुचित व्यवस्थाओं के अभाव में कई बार उन्हें जमीन पर अभ्यास करना पड़ता है। पिछड़े क्षेत्र के खिलाड़ियों के सामने बुनियादी सुविधाओं की कमी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। यदि उचित रिंग, उपकरण और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।आर के बॉक्सिंग क्लब एवं स्पोर्ट्स अकैडमी ने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है। स्थानीय खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि वे आगे आकर इन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने में सहयोग करें, ताकि हाटा और कुशीनगर की यह प्रतिभा देशभर में परचम लहरा सके।ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में हाटा के 6 खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar