जनपद कुशीनगर के कोतवाली हाटा क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित संकटमोचन रेस्टोरेंट में 24 जनवरी की रात हुई दुस्साहसिक चोरी की घटना का अब तक खुलासा न होने से व्यापारी वर्ग में रोष और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद चोरों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने रेस्टोरेंट की छत पर लगे सोलर सिस्टम से चार लिथियम बैटरियां चोरी कर लीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चोर पीछे की ओर कटरेन लगाकर तीसरी मंजिल तक पहुंचे, जहां से बैटरियां निकाल ली गईं।
घटनास्थल से जूतों के पैरों के स्पष्ट निशान, कटे हुए तार और चढ़ने-उतरने के चिन्ह मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चोरी की वारदात पूरी तरह पूर्व नियोजित थी।
पीड़ित व्यापारी ने घटना के तुरंत बाद कोतवाली हाटा में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक न तो चोरी का खुलासा हो सका है और न ही कोई संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में आया है।
व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में हुई इस चोरी के बाद भी कार्रवाई न होना चिंता का विषय है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि बाजार में व्यापारियों का भरोसा बहाल हो सके।
रिपोर्ट:प्रदुम्न सिंह हाटा कुशीनगर
हाटा मुख्य बाजार चोरी कांड: 24 जनवरी की घटना का अब तक नहीं हुआ खुलासा, व्यापारी वर्ग में बढ़ी चिंता
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar