क्षेत्राधिकारी कसया ने की गोष्ठी, लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण व प्रभावी गश्त के निर्देश


क्षेत्राधिकारी कसया ने की गोष्ठी, लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण व प्रभावी गश्त के निर्देश

समीक्षा करते कुंदन कुमार सिंह

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह द्वारा 08/09 दिसंबर 2025 की रात्रि में सर्किल कसया के सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में गैंगस्टर एक्ट, गोवध से संबंधित लंबित अभियोगों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की अलग-अलग समीक्षा की गई। सीओ कसया ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीओ ने उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों व निर्देशों से सभी अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही I.G.R.S. प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कर विधिक कार्रवाई करने को कहा।

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु जनपद स्तर पर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में और बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि थानों पर आने वाले पीड़ितों की शिकायत धैर्यपूर्वक सुनकर, उनकी त्वरित जांच कराते हुए समयबद्ध व न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


Related Post

Leave a Comment