स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, कसया पुलिस ने तीन गिरफ्तार — सेंटर सील


स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, कसया पुलिस ने तीन गिरफ्तार — सेंटर सील

कुशीनगर, 07 दिसम्बर। अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कसया पुलिस ने रविवार को एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया तथा स्पा सेंटर को सील कर दिया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लंबे समय से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर टीम ने दबिश दी और आपत्तिजनक स्थिति में तीन लोगों को पकड़ा।


पंजीकृत मुकदमा

घटना के संबंध में मु0अ0सं0 813/2025, धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त

  1. आनंद पासवान, पुत्र शर्मा जी, निवासी रानी डीहा थाना एम्स, जनपद गोरखपुर
  2. दो महिला अभियुक्ताएं

बरामद सामग्री

कार्यवाही के दौरान पुलिस ने

  • 05 एंड्रायड मोबाइल,
  • ₹2000 नकद,
  • सौंदर्य प्रसाधन
  • तथा कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं
    बरामद कीं।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुन्नीलाल, उपनिरीक्षक बरूणेश उपाध्याय, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी सहित कुल 13 पुलिसकर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई संपन्न की।


विधिक कार्रवाई जारी

सोशल मीडिया सेल, कुशीनगर ने बताया कि स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है और पूरे प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


कसया से — के. एन. साहनी

Related Post

Leave a Comment