तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी भैया

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी भैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचते ही लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान बंटी भैया ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि हर शुभ अवसर और हर सामाजिक आयोजन में वे स्वयं उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि—
“लगातार 25 वर्षों से मैं कुशीनगर की जनता के सुख-दुख में शामिल होता आया हूँ। किसी भी बेटी की शादी या किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही मैं बिना निमंत्रण पत्र के सबसे पहले पहुँचने का प्रयास करता हूँ।”
उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के हर गाँव में नियमित रूप से जाते हैं और जनता की समस्याओं को नज़दीक से समझते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने हल्की पीड़ा भी व्यक्त की कि—
“कुशीनगर की जनता कब समझेगी कि मैं पूरे मन से उनकी सेवा करना चाहता हूँ? जनता जनार्दन के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं है।”
भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें सदन तक पहुँचाने का अवसर दिया, तो वे कुशीनगर विधानसभा 333 में ऐसा विकास कार्य कर दिखाएंगे जो हमेशा याद रखा जाएगा।
अंत में उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।