खड्डा पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़


खड्डा पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़

लग्जरी कार से ले जाई जा रही 225 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कुल कीमत करीब 14.20 लाख रुपये

खड्डा/कुशीनगर, 20 नवंबर 2025।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत थाना खड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से तस्करी कर ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

लग्जरी कार से मिल रही थी शराब की बड़ी खेप

क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रात में की जा रही सघन जांच के दौरान वाहन संख्या UP56 AW 7001 (टाटा नेक्सन) को रोक कर तलाशी ली गई। वाहन से कुल 225 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें—

  • 1200 अदद 8 PM टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल)
  • 24 अदद रॉयल स्टेग सुपीरियर व्हिस्की (प्रत्येक 375 एमएल)

शामिल है। पुलिस ने वाहन सहित बरामदगी का कुल मूल्य करीब 14 लाख 20 हजार रुपये आंका है।

दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—

  1. चन्द्रेश गौतम, पुत्र मोहन लाल, निवासी मुजहना बुजुर्ग, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज
  2. रमेश बिन्द, पुत्र तुफानी बिन्द, निवासी कैलाश नगर, थाना पठखौली, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार)

दोनों के विरुद्ध मु.अ.सं. 359/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, थाना खड्डा के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सफलता हासिल करने वाली टीम

  • प्रभारी निरीक्षक: श्री गिरिजेश उपाध्याय
  • उ0नि0: अजय कुमार यादव
  • उ0नि0: बबलू कुमार सोनकर
  • उ0नि0: रोहित कुमार सिंह
  • का0: शिवानन्द सिंह
  • का0: लाल बहादुर यादव

पुलिस टीम की सतर्कता से अंतर्राज्यीय अवैध शराब नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।


Related Post

Leave a Comment