एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने किया कसया थाने का आकस्मिक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
कुशीनगर।
पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा ने आज 19 नवंबर 2025 को थाना कसया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के समस्त अभिलेखों—अपराध रजिस्टर, मालखाना, समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, नियुक्ति/ड्यूटी रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर तथा मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर—की विस्तृत जाँच की गई।




एएसपी वर्मा ने थाने परिसर, भोजनालय व शस्त्रागार का भी भ्रमण कर साफ-सफाई उच्च स्तर पर बनाए रखने तथा शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव के निर्देश दिए।
उन्होंने सीसीटीएनएस एवं आईजीआरएस पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति पूछी और लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान बीपीओ की बीट बुक का परीक्षण किया गया तथा बीट क्षेत्र की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
अंत में, एएसपी वर्मा ने सभी पुलिस कर्मियों की गणना कर उन्हें अपराध नियंत्रण, महिला-बाल सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।