कप्तान की सख्त कार्यशैली से थानों में हड़कंप
कुशीनगर।
जनपद कुशीनगर के तेज़तर्रार पुलिस कप्तान इन दिनों चर्चाओं में हैं। उनकी सख्त कार्यशैली और अचानक किए जा रहे निरीक्षणों से थानों और चौकियों पर तैनात मातहत अधिकारी सकते में हैं।

सूत्रों के अनुसार, कप्तान साहब के औचक दौरे की सूचना मिलते ही कई थानों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। रिकॉर्ड दुरुस्त करने और लापरवाही न दिखने देने के लिए पुलिसकर्मी तत्परता से काम में जुट जाते हैं।
जनपद में पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों की सूक्ष्म जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के कप्तान के निर्देशों ने आमजन में विश्वास बढ़ाया है। थानों पर अपेक्षित कार्यवाही न होने से परेशान लोग अब सीधे जिला मुख्यालय का रुख कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि ईमानदार और न्यायप्रिय पुलिस कप्तान के नेतृत्व में उन्हें अवश्य न्याय मिलेगा।