सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पत्रकार परिवार में छाया मातमकुशीनगर (पत्रकार अहमद हुसैन की रिपोर्ट)

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पत्रकार परिवार में छाया मातम
कुशीनगर

मृतका चांद तारा खातून

जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिशनपुरा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी तथा एक अखबार के संपादक परवेज आलम की पत्नी चांद तारा खातून (42 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीती शाम लगभग 6 बजे उन्हें एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई।

मृतका अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं — तीन पुत्र और एक पुत्रवधू सहित परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, शाम 6 बजे ग्राम सभा बिशनपुरा के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान जाकिर अंसारी, पूर्व ग्राम प्रधान ललन मद्धेशिया, अब्दुल मन्नान, युवा नेता अरशद रज़ा सहित अनेक लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना की है।

Related Post

Leave a Comment