पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियो के साथ गोष्ठी कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर, निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित भी किया गया।




आज दिनांक 10.11.2025 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ एक संवादात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना, उनकी तैयारी को मजबूत करना तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा।
👉 गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को फील्ड ड्यूटी, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, ट्रैफिक प्रबंधन तथा जनता से संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों को अवसर के रूप में देखने और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।
👉 गोष्ठी के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
गोष्ठी के दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री मनोज कुमार, आरटीसी प्रभारी श्री दिनेश तिवारी, पीआरओ श्री उपेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर