जिले की बड़ी खबर: फर्जी डॉक्टरों पर गिरेगी गाज – नवागत सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश सख्त


जिले की बड़ी खबर: फर्जी डॉक्टरों पर गिरेगी गाज – नवागत सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश सख्त

डॉक्टर चंद्रप्रकाश CMO कुशीनगर

कुशीनगर। जिले में फर्जी डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। रामकोला क्षेत्र के बिजयपुर चौराहे पर आर.के. विश्वास द्वारा बिना लाइसेंस इलाज और ग्लूकोज चढ़ाने की शिकायत तथा महुववा बाजार में एस.एन. द्वारा बवासीर का ऑपरेशन करने की जानकारी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा –
“लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फर्जी डॉक्टरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अवैध दुकानों और क्लीनिकों की जांच कर उन्हें सील किया जाएगा।”

डीएम कुशीनगर ने भी निर्देश जारी कर कहा है कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर जाकर एफआईआर दर्ज करेगी और दोषियों को जेल भेजेगी।

ग्रामीणों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से फर्जी डॉक्टर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे, अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है।


Related Post

Leave a Comment