तमकुहीराज में एम्बुलेंसकर्मियों की असंवेदनशीलता:बुजुर्ग मरीज को सीएचसी गेट पर छोड़ा, डॉक्टर ने नोडल अधिकारी से की शिकायत

कुशीनगर के तमकुहीराज में एक संवेदनहीन मामला सामने आया है। 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने एक गंभीर बीमार बुजुर्ग को सीएचसी के गेट पर ही छोड़ दिया। मरीज की पत्नी मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन एम्बुलेंस कर्मी नहीं रुके।

अमरवा बुजुर्ग गांव के दूधनाथ कोहार (70) को एम्बुलेंस (UP 32 BG 8990) में लाया गया था। मरीज को गेट पर छोड़े जाने की सूचना मिलते ही ओपीडी में मौजूद डॉ. दिग्विजय राय तुरंत बाहर आए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से बुजुर्ग मरीज को वार्ड में भर्ती कराया और इलाज शुरू किया।

डॉक्टर ने एम्बुलेंस कर्मचारियों की नोडल अधिकारी से की शिकायत

डॉक्टर की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की अस्पताल में मौजूद लोगों ने सराहना की। मरीज की पत्नी ने भी डॉक्टर को आशीर्वाद दिया। डॉ. राय ने एम्बुलेंस कर्मियों के खिलाफ 108 नंबर और कुशीनगर के नोडल अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar