ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने की जनसुनवाईकसया तहसील के नवागत IAS अधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने की जनसुनवाई
कसया तहसील के नवागत IAS अधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कसया। कसया तहसील के नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं IAS अधिकारी जी अक्षय दीपक ने गुरुवार को तहसील में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के समक्ष पहुंचे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। कई मामलों में उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जबकि अन्य शिकायतों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम लोगों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *