“कसया डोल मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम”
कसया। डोल मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मेले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया जी. अक्षय दीपक की अगुवाई में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।
इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, न्यायिक तहसीलदार विजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार राहुल खरवार, सीओ वीके सिंह, इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय, इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय, इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह तथा थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय, महिला एस आई प्रियंका तिवारी, कानूनगो ब्रजेश मणि त्रिपाठी समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद रहे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। महिला एसआई चंदा यादव समेत पुलिस बल ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था में हरेराम सिंह यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

