मेसर्स साईं बीज भण्डार का शुभारंभ – किसानों के लिए नई पहल


मेसर्स साईं बीज भण्डार का शुभारंभ – किसानों के लिए नई पहल

बाबूलाल मद्धेशिया

कुशीनगर। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मद्धेशिया ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती चौक पर “श्री साईं बीज भण्डार” नाम से एक दुकान की शुरुआत की।

साईं बीज भण्डार

इस बीज भण्डार के माध्यम से न केवल किसानों की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी बल्कि क्षेत्र में एक उत्कृष्ट व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में इसे मान्यता भी मिलेगी।

बाबूलाल मद्धेशिया ने बताया कि यहां पर साग- सब्ज़ी, धान, गेहूं, मक्का, मटर, चना, मसूर, पालक, गोभी, गन्ना आदि फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में वैज्ञानिकों से लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा ताकि किसानों को आधुनिक व उन्नत किस्मों के बीज मिल सकें।

उन्होंने आगे कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि किसानों को उनकी फसलों से अधिकतम लाभ दिलाना है। यही इस व्यवसाय की असली सफलता होगी।”

✍ रिपोर्ट: के.एन. साहनी


Related Post

Leave a Comment