स्वतंत्रता दिवस पर विश्व हिंदू महासंघ की संगठन विस्तार पर चर्चा


स्वतंत्रता दिवस पर विश्व हिंदू महासंघ की संगठन विस्तार पर चर्चा

कुशीनगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गायत्री मंदिर परिसर में विश्व हिंदू महासंघ की गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने की और संचालन पवन सिंह ने किया। राष्ट्रगान के बाद बैठक की शुरुआत हुई, जिसमें संगठन संचालन, स्वच्छ छवि के व्यक्तियों को जोड़ने और नए कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मिलित करने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि जो संगठन पहले निष्क्रिय था, उसे पुनः सक्रिय करने के लिए खड्डा, छितौनी, नेबुआ और सूरज नगर क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया गया। संगठन को धार देने, सभी आवश्यक कागजात तैयार रखने, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बढ़ाने और उनके दुख-दर्द को समझने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के बाद मिष्ठान वितरण हुआ और जिले के उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन सिंह समेत अन्य पदाधिकारी छितौनी, खड्डा और नौरंगिया में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पूर्व हिंदू युवा वाहिनी सदस्य बृजेश जायसवाल और छितौनी के विद्यालय प्रबंधक सुनील मद्धेशिया से भी भेंट हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के भीतर स्थानीय कार्यकारिणी तैयार कर जिला अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में मृत्युंजय सिंह, जिला मंत्री रविंद्र गुप्ता, जिला मंत्री विवेकानंद तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, जिला संगठन मंत्री लल्लन कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, गौ रक्षा प्रकोष्ठ फूलगेन कुशवाहा, जुगनू राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Related Post

Leave a Comment