स्वतंत्रता दिवस पर बाल वाटिका विद्यालय में तिरंगा फहराया
सांडी खुर्द, कुशीनगर।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राम जियावान मौर्या ने पडरौना विकास खंड के ग्राम सांडी खुर्द स्थित बाल वाटिका विद्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और बच्चों के साथ स्वतंत्रता संग्राम के महत्व पर चर्चा करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।



इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र बहादूर सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विष्णु (सांडी खुर्द), समाजसेवी नंदकिशोर तिवारी, सम्मानित ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
गांव में देशभक्ति गीतों की गूंज और बच्चों के जोश ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
रिपोर्ट – के.एन. साहनी, सच्ची रिपोर्ट कुशीनगर