79 वीं स्वतंत्रता दिवस 2025 थाना कसया की ओर से जनपद कुशीनगर एवं देशवासियो को हार्दिक बधाई
कुशीनगर।
79 वीं स्वतंत्रता दिवस 2025 के शुभ अवसर पर थाना कसया की ओर से सभी जनपद कुशीनगर वासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि “स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।”


इस अवसर पर उन्होंने समस्त थाना स्टाफ—सब इंस्पेक्टर, दीवान एवं सभी पुलिस कर्मियों की ओर से देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कीं।
इंस्पेक्टर शर्मा ने अपील की कि हर नागरिक “हर घर तिरंगा” अभियान में शामिल होकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दें।
“जय हिन्द! जय भारत!”