जनप्रिय किसान नेता हरिलाल कुशवाहा ने स्वतंत्रता दिवस पर दी क्षेत्रवासियों को बधाई, गरीबों के साथी के रूप में हर मोड़ पर साथ देते हैं

कुशीनगर। जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 18 के जनप्रिय और लोकप्रिय किसान नेता हरिलाल कुशवाहा को गरीबों का सच्चा साथी और किसानों की आवाज़ के रूप में जाना जाता है। अपनी सरलता और संघर्षशील स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले यादव हर मोड़ पर जरूरतमंदों को सार्थक सहयोग प्रदान करते हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हरिलाल कुशवाहा ने हमेशा किसानों, गरीबों और वंचित वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ी है और उनकी उपलब्धता व संवेदनशीलता उन्हें जनता के बीच खास बनाती है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज़ादी का यह पर्व हमें एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशभक्ति की भावना को जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं


Related Post

Leave a Comment