ब्रेकिंग कुशीनगर
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों की भिड़ंत – बीच सड़क पर लात-घूंसे, वीडियो वायरल!


अपडेटेड खबर

🚨 ब्रेकिंग कुशीनगर
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों की भिड़ंत – बीच सड़क पर लात-घूंसे, वीडियो वायरल!

कुशीनगर। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सखवनिया के गेट के सामने छुट्टी होते ही छात्रों के दो गुटों में किसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। बीच सड़क पर लात-घूंसे और धक्कामुक्की का नजारा देख वहां अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह कोई नई बात नहीं है—कॉलेज के कुछ छात्र और बाहरी लड़के आए दिन यहां मारपीट करते हैं। एक स्थानीय दुकानदार ने कहा, “हम लोग रोज डर में रहते हैं, झगड़े के दौरान ग्राहक भी इधर आने से कतराते हैं।”

वायरल वीडियो में छात्र खुलेआम मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी इसी कॉलेज का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें असलहे का प्रदर्शन और गाना-बजाना किया जा रहा था। इन घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था और कॉलेज प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोग पूछ रहे हैं—आखिर कॉलेज प्रशासन और पुलिस कब तक आंख मूंदे बैठे रहेंगे? क्या अब यह संस्थान पढ़ाई की जगह गुंडागर्दी का अड्डा बन गया है?


Related Post

Leave a Comment