प्रेमवलिया चौराहे पर पांच दुकानों में लाखों की चोरी, सीओ कसया ने किया मुआयना


प्रेमवलिया चौराहे पर पांच दुकानों में लाखों की चोरी, सीओ कसया ने किया मुआयना


रिपोर्टर – के.एन. राय, कुशीनगर

कसया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित प्रेमवलिया चौराहे पर बीते रविवार की रात चोरों ने टेंट हाउस, बिल्डिंग मैटेरियल, मोबाइल और दो किराना दुकानों सहित पांच दुकानों के कटरैन तोड़कर लाखों रुपये के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। टेंट हाउस स्वामी दिनेश पटेल के अनुसार, गोदाम से हांडा, जनरेटर डेमो, लाइट तार, मैट आदि चोरी हो गए। वहीं विकास कुशवाहा की मोबाइल दुकान से नकदी व कीमती सामान, अजेंद्र गुप्त व विकास गुप्त की किराना दुकानों से नकदी और सामान, तथा जनार्दन राय की बिल्डिंग मैटेरियल दुकान से नकदी व सामान चुराया गया।

सूचना पर डायल 112, थाना प्रभारी अमित शर्मा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, स्वाट प्रभारी व सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ ने बताया कि चौराहे पर सुरक्षा के लिए शीघ्र ही कैमरे लगवाए जाएंगे। नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।


Related Post

Leave a Comment