कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल: सब इंस्पेक्टर आकाश कुमार सिंह

सब इंस्पेक्टर आकाश कुमार सिंह

कुशीनगर पुलिस बल में अपनी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले आकाश कुमार सिंह 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। वर्ष 2022 में उनकी पोस्टिंग जिले के प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण थाना कसया में बतौर एसआई हुई। यहां उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में अपनी विशेष कार्यशैली से जनता और विभाग, दोनों का विश्वास जीता।

वर्तमान में वे थाना पडरौना के सिधुआ बाजार चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात हैं, जहां वे स्थानीय विवादों को शांति और विवेक से सुलझाने के साथ-साथ अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए जाने जाते हैं।

आकाश कुमार सिंह मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के जहानागंज के निवासी हैं। दो भाइयों में वे छोटे हैं, जबकि उनके बड़े भाई कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं। शिक्षित और संस्कारी परिवार से आने वाले आकाश कुमार सिंह ने बचपन से ही सेवा और ईमानदारी को जीवन का आधार बनाया है।

उनकी विशेषता यह है कि वे हमेशा आम नागरिकों से संवाद में विश्वास रखते हैं, समस्याओं को सुनते हैं और निष्पक्ष कार्रवाई करते हैं। ड्यूटी के दौरान सख्त, लेकिन व्यक्तिगत व्यवहार में सहज और विनम्र—यही उनकी पहचान है।
अपने अल्प समय के कार्यकाल में ही उन्होंने यह साबित कर दिया है कि एक पुलिस अधिकारी केवल वर्दी की सख्ती से नहीं, बल्कि न्यायप्रिय सोच और मानवीय दृष्टिकोण से भी जनता का दिल जीत सकता है।

Related Post

Leave a Comment