डीएम का मनरेगा कार्य और जेल निर्माण का निरीक्षण:श्रमिकों से भुगतान की जानकारी ली, स्कूल का जायजा और जेल निर्माण को लेकर दिए निर्देश

कुशीनगर के डीएम विशाल भारद्वाज ने विकास खंड विशुनपुरा में कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम दांदोपुर और रायगंज में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही नव निर्माणाधीन जिला कारागार का भी जायजा लिया।

दांदोपुर में मनरेगा के तहत 200 मीटर लंबी चकरोड का निर्माण हो रहा है। यह काम पिछले 10 दिनों से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान 50 की जगह 47 मजदूर मौजूद मिले।

 

रायगंज में श्रमिकों ने बताया कि सितंबर 2024 तक का भुगतान मिल चुका है। इसके बाद का भुगतान अभी बकाया है। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को भुगतान के लिए निर्देश दिए। डीएम ने रायगंज के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar