हिन्दू समाज की सुरक्षा के लिए सजग रहें : किरन यादव

कुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ कुशीनगर की मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष किरन यादव ने कहा कि देश में हिन्दू नारियों को मुस्लिम युवकों द्वारा अपना नाम और धर्म छिपाकर निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन कराने की घटनाएं चिंताजनक हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस पर कठोर कार्रवाई हो रही है और कुशीनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की सक्रिय कार्यवाही से जनमानस संतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि जब तक हिन्दू समाज सजग और संगठित नहीं होगा, तब तक हिन्दू बेटियों का शोषण ऐसे असामाजिक तत्व करते रहेंगे। यदि कोई मुस्लिम युवक किसी हिन्दू बहन या बेटी पर गलत नजर डाले, तो इसकी तत्काल सूचना थाने और विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों को दें। निश्चय ही ऐसे आतताइयों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल में जीवन बिताने को मजबूर किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष (मीडिया प्रभारी) के. एन. साहनी ने किरण यादव के इस बयान का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी कीमत पर हिन्दू समाज के साथ हो रहे अन्याय और अपराध के खिलाफ सीधी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि महासंघ की आगामी मण्डलीय बैठक 12 अगस्त 2025 को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर कार्यालय में आयोजित होगी।

रिपोर्ट: के. एन. साहनी, कुशीनगर 9453013386

Related Post

Leave a Comment