कसया में रजनीगंधा साड़ी सेंटर पर अब मिलेगा आधुनिक मीलों का सूटिंग-शर्टिंग और साड़ी ब्लाउज मैचिंग का विशाल संग्रह

कसया (कुशीनगर)। कसया नगर के प्रमुख प्रतिष्ठानों में शुमार रजनीगंधा साड़ी सेंटर ने ग्राहकों की पसंद और ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए अपने संग्रह का विस्तार किया है। अब यहां पारंपरिक और आधुनिक फैशन का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। दुकान में पहली बार आधुनिक मीलों के सूटिंग, शर्टिंग और साड़ी ब्लाउज मैचिंग का विशाल कलेक्शन लाया गया है, जो विभिन्न रंगों, डिज़ाइनों और कपड़ों की क्वालिटी में उपलब्ध है।

दुकान के संचालक कृष्ण मुरारी तुलस्यान, अंकुर तुलस्यान और गौरव तुलस्यान ने बताया कि वर्षों से ग्राहकों ने जो भरोसा और स्नेह दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि कसया और आसपास के ग्राहकों को नवीनतम फैशन, बेहतरीन कपड़े और उचित दाम एक ही स्थान पर उपलब्ध हों।”
ग्राहकों के लिए यहां पर त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह के मौके पर उपयुक्त विशेष रेंज भी उपलब्ध कराई गई है। नए कलेक्शन में मीलों के ब्रांडेड कपड़े, ऑफिस वियर से लेकर पार्टी वियर तक के विकल्प शामिल हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रजनीगंधा साड़ी सेंटर ने हमेशा से गुणवत्ता और भरोसे को प्राथमिकता दी है, और अब इस नए संग्रह के साथ कसया में खरीदारी का अनुभव और भी खास हो जाएगा।