रबिन्द्र नगर पुलिस ने किया फ्लैगमार्च, दिलाया सुरक्षा का एहसास


रबिन्द्र नगर पुलिस ने किया फ्लैगमार्च, दिलाया सुरक्षा का एहसास

वाहन चेकिंग अभियान में काटे गए ई-चालान, हेलमेट व सीट बेल्ट पर दिया गया जोर

कुशीनगर, रबिन्द्र नगर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास जगाने के लिए रबिन्द्र नगर पुलिस ने नगर क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया। इस फ्लैगमार्च और सघन चेकिंग अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी कर रहे थे।

फ्लैगमार्च में उपनिरीक्षक जीत बहादुर यादव, रामप्रकाश यादव, एसआई भारत विशाल, विजय सिंह, अभय कुमार राय, महेन्द्र कुमार, एवं लक्ष्मण प्रसाद निषाद सक्रिय रूप से शामिल रहे।

पुलिस टीम ने नगर के मुख्य मार्गों, बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। वहीं, चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सख्त हिदायत दी गई।

अभियान के दौरान कई ई-चालान भी काटे गए। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि, “सड़क सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है।”

पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में विश्वास बढ़ा है और कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई है।


Related Post

Leave a Comment