कुशीनगर, रबिंद्र नगर।
जिला मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई नादह प्रीतम टोला निवासिनी दुर्गावती पत्नी सुकई अधेड़ महिला मोबाइल छिनैती की वारदात का शिकार हो गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है।


पीड़ित महिला अल्ट्रासाउंड कराने के बाद रिपोर्ट लेने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद थी, तभी एक संदिग्ध युवक ने उसे बातचीत में उलझा लिया। युवक ने खुद को नादह प्रीतम टोला का ही निवासी बताकर महिला को भरोसे में लिया और जैसे ही मौका मिला, मोबाइल फोन झपट कर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना रबिंद्र नगर में तैनात तेजतर्रार सिपाही अमरनाथ सरोज हरकत में आए और महिला की मदद करते हुए आरोपी की तलाश के लिए सूचनाएं संकलित करनी शुरू कर दीं। हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा आरोपी युवक की पहचान भी कर ली गई है, जिससे जांच में काफी मदद मिली है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि, “हॉस्पिटल प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि इस तरह की घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।”
वहीं, महिला को ढांढस बंधाते हुए उसे हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
रिपोर्ट: के.एन. साहनी
स्थान: रबिंद्र नगर, कुशीनगर