थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत व्यापारी से फिरौती/रंगदारी मांगने की घटना का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद कुशीनगर के थाना को0 पडरौना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती/रंगदारी मांगी गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना को0 पडरौना पर मु0अ0सं0 419/2025 के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।

आज, दिनांक 27.07.2025 को थाना को0 पडरौना, थाना नेबुआ नौरंगिया, स्वाट, साइबर और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त आर्यन उपाध्याय पुत्र ध्रुप नरायन उपाध्याय निवासी सरपतही बुजुर्ग, थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण:
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने स्वर्ण व्यापारी को डराने और धमकाने के उद्देश्य से 5 करोड़ की फिरौती/रंगदारी मांगी थी। उसने स्वीकार किया कि “ए.के 47 गैंग” का कोई अस्तित्व नहीं है, यह केवल डराने के लिए किया गया कृत्य था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि उसने कुछ दिन पहले थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में एक पत्रकार को भी धमकी दी थी।

पंजीकृत/अनावरित अभियोग:

  1. मु0अ0सं0 419/2025 धारा 308(2), 351(3) बीएनएस थाना को0 पडरौना, जनपद कुशीनगर
  2. मु0अ0सं0 283/2025 धारा 351(2) बीएनएस तथा 67 आईटी एक्ट थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त:
आर्यन उपाध्याय पुत्र ध्रुप नरायन उपाध्याय, निवासी सरपतही बुजुर्ग, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर

बरामदगी विवरण:
अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर मय टीम
  2. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, स्वाट टीम जनपद कुशीनगर मय टीम
  3. प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत, साइबर सेल जनपद कुशीनगर मय टीम
  4. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर मय टीम

Related Post

Leave a Comment