रविन्द्रनगर धूस पुलिस की कार्रवाई: मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त लल्लन राय गिरफ्तार


लल्लन राय गिरफ्तार

गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा, पुलिस टीम ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
रिपोर्ट: के. एन. सहानी, कुशीनगर

कुशीनगर। जनपद में वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त लल्लन राय पुत्र स्व. जगरनाथ राय निवासी ग्राम मोतीछापर, थाना रविन्द्रनगर धूस, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-119/2025 दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 191(2), 221, 121(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 7 सीएलए एक्ट शामिल हैं। ये धाराएं आपराधिक षड्यंत्र, सरकारी कार्य में बाधा, दंगा, मारपीट और कानून व्यवस्था भंग करने से संबंधित हैं।

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, अभियुक्त को चिन्हित कर आज सुबह दबिश दी गई, जिसके उपरांत उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

  • शरद भारती, थानाध्यक्ष, थाना रविन्द्रनगर धूस
  • उपनिरीक्षक राहुल कुमार राय
  • हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार

जनपद पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया सेल, जनपद कुशीनगर द्वारा जारी अधिकृत प्रेस नोट के अनुसार की गई है।


Related Post

Leave a Comment