
🎂 हमारे प्यारे उत्सव साहनी के तीसरे जन्मदिन की खुशियां 🎂
आप सभी के आशीर्वाद, दुआओं और प्रेम से हमारे नन्हे-मुन्ने उत्सव साहनी का तीसरा जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ खुशी-खुशी सम्पन्न हो गया।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उत्सव बाबू हमेशा ऐसे ही नन्हे-मुन्ने बने रहें, उनकी मासूम मुस्कान हमारे चेहरे पर खुशियां बिखेरती रहे और हम सभी उन्हें यूं ही प्यार-दुलार करते रहें।
उत्सव साहनी हमारे बेटे के बेटे यानी हमारे प्यारे पोते हैं। उनके बड़े भाई उज्ज्वल साहनी ने भी आज अपने जीवन के सात वर्ष पूरे कर लिए हैं।
आप सभी से सादर निवेदन है कि दोनों बच्चों पर अपना स्नेह, आशीर्वाद, प्रेम और दुलार सदैव बनाए रखें।
ईश्वर दोनों को स्वस्थ, दीर्घायु, संस्कारी एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें।
🙏 आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏
