कुशीनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में शामिल हुआ ट्रैकर श्वान ‘बेली’

Spread the love

खास खबर | सच्ची रिपोर्ट

विशेष न्यूज

कुशीनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में शामिल हुआ ट्रैकर श्वान ‘बेली’

अपराधियों की तलाश और साक्ष्य संकलन में मिलेगी मदद, पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और गंभीर आपराधिक घटनाओं के अनावरण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कुशीनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में एक नए ट्रैकर श्वान ‘बेली’ को शामिल किया गया है। नौ माह के इस प्रशिक्षित श्वान के आने से पुलिस की जांच-पड़ताल और अपराधियों तक पहुंचने की क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नए ट्रैकर श्वान बेली के जनपद में आगमन पर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर ने उसका स्वागत किया। बेली के साथ डॉग हैंडलर आरक्षी सुनील कुमार शाह ने हरियाणा के पंचकूला स्थित आईटीबीपी के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स (NTCD) कैंप में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

पुलिस के अनुसार, डॉग स्क्वॉड में बेली के शामिल होने से गंभीर आपराधिक वारदातों की जांच, संदिग्धों की तलाश तथा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहायता मिलेगी। इससे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के पुलिस के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

सच्ची रिपोर्ट की खास खबर: कुशीनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में बेली की तैनाती अपराध नियंत्रण और विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सच्ची रिपोर्ट | विशेष न्यूज, कुशीनगर
ना पक्ष, ना विपक्ष — सिर्फ निष्पक्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *