पडरौना-गोबरहियां मार्ग पर सवारी वाहनों की आवाजाही को लेकर पुलिस की सख्ती,,
पडरौना। पडरौना से गोबरहियां (बिहार) जाने वाले मार्ग पर सवारी वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियों की शिकायतों और वहां जुटने वाले लोगों के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी श्री ओमप्रकाश तिवारी एवं क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने टेम्पो एवं अन्य सवारी वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि पडरौना के विभिन्न क्षेत्रों से सवारी बैठाने के बाद उन्हें पडरौना-खिरकिया मार्ग से गोबरहियां की ओर ले जाने से बचें और पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि यदि किसी वाहन से लोगों को ऐसे स्थान पर ले जाते हुए पाया गया, जहां प्रशासन द्वारा निगरानी या कार्रवाई की जा रही है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जबरन, प्रलोभन या अवैध धर्मांतरण संबंधी गतिविधि की सूचना मिलने पर जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम लोगों से अपील की गई है कि बिना सत्यापन किसी अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
सच्ची रिपोर्ट | ओम पत्रिका
पडरौना-गोबरहियां मार्ग पर सवारी वाहनों की आवाजाही को लेकर पुलिस की सख्ती,,
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar
पडरौना-गोबरहियां मार्ग पर सवारी वाहनों की आवाजाही को लेकर पुलिस की सख्ती,,पडरौना। पडरौना से गोबरहियां (बिहार) जाने वाले मार्ग पर सवारी वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियों की शिकायतों और वहां जुटने वाले लोगों के मद्देनजर निगरानी … Read more