जनसमस्याओं का त्वरित समाधान मेरा मिशन : विवेक कुमार मिश्रा

सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतरना मेरा लक्ष्य

SDM जनसुनवाही करते  हुये

सच्ची रिपोर्ट
कसया (कुशीनगर)।
उत्तर प्रदेश पीसीएस-2021 बैच के उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
मूल रूप से जनपद लखीमपुर खीरी के निवासी श्री विवेक कुमार मिश्रा प्रशासनिक सेवा में अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार और ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत फिरोजाबाद तथा कानपुर नगर में विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन से की, जहां उन्होंने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों तथा जनशिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय कार्य किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशासनिक स्तर पर सराहना भी हुई।
शासन द्वारा स्थानांतरण के उपरांत श्री विवेक कुमार मिश्रा को भगवान गौतम बुद्ध की पावन धरती कुशीनगर की तहसील कसया में उपजिलाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा प्रशासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शासन की सभी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस एवं जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समयबद्ध समाधान कराया जाएगा।
एसडीएम श्री मिश्रा ने कहा कि राजस्व, कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण, भूमि विवाद, प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास, किसान एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक अपनी समस्याएं सीधे तहसील दिवस, जनसुनवाई अथवा निर्धारित माध्यमों से प्रशासन तक पहुंचाएं। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर सुशासन की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

रिपोर्ट : के एन साहनी / तेजप्रताप सिंह

Related Post

Leave a Comment

सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतरना मेरा लक्ष्य सच्ची रिपोर्टकसया (कुशीनगर)।उत्तर प्रदेश पीसीएस-2021 बैच के उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनसुनवाई में … Read more