श्रीरामजानकी मंदिर पर दुर्गा पूजा की धूम, भव्य झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Spread the love

नवरात्रि पर रबिन्द्रनगर धुस पर हुआ भव्य आयोजन

रवींद्रनगर धूस में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे दर्शक; नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ रहे मुस्तैद

कार्यक्रम में झूम उठे दर्शक

रवींद्रनगर धूस, कुशीनगर। जिला मुख्यालय रवींद्रनगर धूस स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में दुर्गा प्रतिमा के भव्य पूजन-अर्चन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में विभिन्न आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम में बेलवा मिश्रा, पकड़ी धूस, सरकारी भीसवा और पकड़ी बुजुर्ग सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में भक्ति का ऐसा माहौल बना कि सांस्कृतिक गीतों की धुन पर दर्शक झूम उठे। आकर्षक झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सेवा समिति के सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति से जुड़े भूलन मिश्र, गौतम मिश्र, राकेश मिश्रा, रिंकू मिश्रा, संजय मिश्रा, विनय मिश्रा, ट्विंकल मिश्रा, प्रिंस मिश्रा और सन्नी मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की सक्रियता से कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बना। श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

के एन साहनी कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *