आपराधिक कृत्यों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, जनता की समस्याओं का समाधान मेरा लक्ष्य : थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय

आपराधिक कृत्यों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, जनता की समस्याओं का समाधान मेरा लक्ष्य : थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय
कप्तानगंज, कुशीनगर।
थाना कप्तानगंज के नवागत थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय ने पदभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तथा किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी, जबकि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा।
मूल रूप से जनपद गाजीपुर के निवासी धीरेन्द्र कुमार राय वर्ष 2015 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में वे एक जिम्मेदार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
थानाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान मेरा लक्ष्य है।” उन्होंने बताया कि थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण कराया जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिलाना और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें कप्तानगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी।
धीरेन्द्र कुमार राय इससे पूर्व थाना सेवरही एवं थाना पटहेरवा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब उन्हें थाना कप्तानगंज की नई जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
रिपोर्ट : के. एन. साहनी
सच्ची रिपोर्ट न्यूज़, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment